अमेरिका (United States Of America) में एक बार फिर डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की सरकार बन चुकी है। राष्ट्रपति के तौर पर यह ट्रंप का दूसरा कार्यकाल है। कार्यकाल संभालते ही ट्रंप एक्शन में आ गए हैं और बड़े-बड़े फैसले ले रहे हैं। इतना ही नहीं, ट्रंप हर बड़े विषय पर बोलने से भी पीछे नहीं हट रहे। चुनाव जीतने के बाद से ही ट्रंप का बेबाक अंदाज़ फिर से नज़र आने लगा था और अब जब वह एक बार फिर अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, तो वह पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं। ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) पर बोलने से नहीं कतरा रहे हैं। हाल ही में इस बारे में ट्रंप ने एक बार फिर बयान दिया है।