हाल ही में इंटरनेट पर लोगों को कुछ अजीब दिखा। गूगल पर जब लोगों ने 'अमेरिकी राष्ट्रपति' सर्च किया, तो सर्च रिज़ल्ट्स से बाइडन का नाम गायब था। इस सर्च रिज़ल्ट में ट्रंप के साथ ही पुराने कई अमेरिकी राष्ट्रपतियों का नाम था, पर बाइडन का नाम सर्च रिज़ल्ट्स से नदारद नज़र आया। सोशल मीडिया पर भी यूज़र्स ने इस बारे में बताया।