15 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चीन के लिए ताइवान को धोखा देने की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप? शी जिनपिंग से मिलने के बाद दे दिया बड़ा बयान

Donald Trump Taiwan arms package : डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात के बाद ताइवान को लेकर बड़ा संकेत दिया है। वह ताइवान को 11 अरब डॉलर के बड़े हथियार पैकेज देने के फैसले को टालने पर विचार कर रहे है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

May 15, 2026

Donald Trump And Xi Jinping

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग। (फोटो- IANS)

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब चीन के लिए ताइवान को धोखा देने की तैयारी में हैं। उन्होंने चीन के प्रेसिडेंट शी जिनपिंग के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद ताइवान को लेकर बड़ा संकेत दिया है। ट्रंप ने साफ कहा है कि ताइवान को बड़े हथियार पैकेज देने पर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

बता दें कि चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और अमेरिका के हथियार बेचने का हमेशा विरोध करता रहा है। ट्रंप ने खुद माना कि शी जिनपिंग उनसे हथियार न बेचने की अपील कर रहे हैं।

ट्रंप ने कहा- मैं उनसे (ताइवान) इस बारे में बात कर रहा हूं। अच्छी बातचीत हुई है और जल्द ही फैसला लेंगे। इस बयान से ताइवान में खलबली मचा गया है क्योंकि वो अमेरिका पर भरोसा करके चीन के दबाव का सामना कर रहा है।

दिसंबर में मंजूर हुआ था 11 अरब डॉलर का पैकेज

दिसंबर 2025 में ट्रंप प्रशासन ने ताइवान को 11 अरब डॉलर से ज्यादा का हथियार पैकेज मंजूर किया था। इसमें मिसाइलें, तोपें और ड्रोन शामिल थे।

ये अब तक का सबसे बड़ा पैकेज था। लेकिन बैठक से पहले इसे आगे नहीं बढ़ाया गया। कुछ सीनेटरों ने ट्रंप को चिट्ठी लिखकर कहा था कि ताइवान को हथियार देने में देरी न करें।

ट्रंप का ताइवान पर अलग नजरिया

डोनाल्ड ट्रंप ने पहले भी ताइवान पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा था कि ताइवान ने अमेरिका का सेमीकंडक्टर बिजनेस 'चुरा' लिया है और सुरक्षा के लिए पैसे मांगे थे। ये बयान ताइवान वालों को चुभ गए।

अब शी के साथ बैठक के बाद अनिश्चितता और बढ़ गई है। ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते पहले ही कह चुके हैं कि अमेरिका के साथ उनके रिश्ते 'रॉक सॉलिड' हैं, लेकिन मौजूदा स्थिति उन्हें चिंता में डाल रही है।

ताइवान के अलावा और क्या हुई बात?

ताइवान के अलावा ट्रंप-शी की बैठक में व्यापार, ईरान युद्ध और हांगकांग के जिम्मी लाई जैसे मुद्दे भी चर्चा में आए। दोनों नेताओं ने एक-दूसरे की तारीफ की लेकिन ताइवान पर गहरी खाई दिखी। चीन ने फिर दोहराया कि वो ताइवान की कोई स्वतंत्रता की कोशिश बर्दाश्त नहीं करेगा।