22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टैरिफ पर पीएम मोदी को ट्रंप की दो-टूक, “जितना टैक्स आप लगाएंगे, उतना ही हम लगाएंगे”

India-US Tariff: टैरिफ के मामले पर डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें क्या कहा? अमेरिकी राष्ट्रपति ने अब इस बारे में जानकारी दे दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 5 Jul 2025, 6:59 PM IST

PM Modi (ANI)

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Indian Prime Minister Narendra Modi) कुछ दिन पहले ही दो-दिवसीय अमेरिका (United States Of America) दौरे से लौटे हैं। इस दौरे पर पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) से मुलाकात की और कई विषयों पर दोनों ग्लोबल लीडर्स के बीच मीटिंग भी हुई। ट्रंप का 'टैरिफ वॉर" (Tariff War) इस समय दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है। ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद ही साफ कर दिया था कि जो देश उन पर टैरिफ लगाएंगे, वह उन पर टैरिफ लगाएंगे। ट्रंप ने यह भी बताया था कि भारत की तरफ से अमेरिका पर काफी ज़्यादा टैक्स लगाया जाता है। इसके बावजूद अभी तक उन्होंने, भारत पर टैरिफ की घोषणा नहीं की है। हालांकि दोनों के बीच टैरिफ को लेकर चर्चा हुई और अब अमेरिकी राष्ट्रपति ने इस बारे में बता भी दिया कि उन्होंने पीएम मोदी को टैरिफ के बारे में क्या कहा।

"जितना टैक्स आप लगाएंगे, उतना ही हम लगाएंगे"

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ट्रंप से पूछा गया कि टैरिफ के मामले में पीएम मोदी से ट्रंप की क्या बातचीत हुई? इसका जवाब देते हुए ट्रंप ने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी से कहा, "जितना टैक्स आप हम पर लगाएंगे, उतना ही टैक्स हम आप पर लगाएंगे।"

इससे साफ हो गया है कि अमेरिका, भारत पर एक्स्ट्रा टैरिफ नहीं लगाएगा और भारत के लिए अमेरिका की टैरिफ नीति, भारत के अमेरिका पर लगाए जाने वाले टैक्स पर निर्भर करेगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रंप ने पीएम मोदी से मिलने से पहले उन सभी देशों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ (पारस्परिक टैक्स) लागू कर दिया था, जिन पर अब तक उन्होंने अलग से टैरिफ नहीं लगाया है।



यह भी पढ़ें- अंगोला में 150 लोगों की हुई मौत, इस महामारी से मचा हाहाकार

भारत-अमेरिका को एक-दूसरे की जरूरत

पीएम मोदी और ट्रंप ने मीटिंग के दौरान भारत और अमेरिका के बीच 500 बिलियन डॉलर्स के व्यापार पर सहमति जताई। दोनों देश ‘मिशन-500’ पर काम कर रहे हैं जिसके तहत अगले 5 साल में भारत और अमेरिका के बीच व्यापार को 500 बिलियन डॉलर्स का करने का लक्ष्य है। व्यापार के मामले में सिर्फ भारत को ही अमेरिका की नहीं, बल्कि अमेरिका को भी भारत की ज़रूरत है। ऐसे में दोनों देश एक-दूसरे पर कम टैरिफ लगाते हुए व्यापारिक संबंधों को और मज़बूत करने पर जोर देने की कोशिश पर जोर देंगे।

यह भी पढ़ें- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी पर आतंकी साया, 12 हज़ार से ज़्यादा सैनिक और पुलिसकर्मी तैनात