
Doraemon and Nobuyo Oyama
Doraemon: बच्चों की एनिमेशन फिल्म में डोरेमन का किरदार और उसकी आवाज कौन भूल सकता है। मशहूर कार्टून कैरेक्टर डोरेमोन (Doraemon)को आवाज देने वाली जापानी अभिनेत्री नोबुयो ओयामा (90) अब दुनिया में नहीं हैं। उनका 29 सितंबर को निधन हो गया। इसकी खबर 11 अक्टूबर को मिली। जापान में 1933 में जन्मीं नोबुयो ओयामा ने फिल्मी सफर 1960 के दशक में शुरू किया था। जापान की एनिमेशन सिरीज ‘डोरेमोन’ में रोबोट बिल्ली को आवाज देकर वह दुनिया भर में लोकप्रिय हो गईं। जापान में टीवी पर यह सिरीज 1979 में शुरू हुई थी। नोबुयो ओयामा (Nobuyo Ooyama) ने 25 साल तक इसमें आवाज दी। यह आवाज जापानी पॉप संस्कृति का अभिन्न अंग बन गई। जापान के बाद सिरीज की लोकप्रियता भारत समेत कई देशों में फैल गई। इसे डब कर प्रसारित किया गया।
'डोरेमोन' सबसे लंबे समय तक चलने वाली जापानी एनीमेशन सिरीज है। यह कई देशों में आज भी प्रसारित हो रही है। इसमें एक आलसी स्कूली लड़के को रोजमर्रा की चुनौतियों से उबरने में मदद के लिए रोबोट बिल्ली मुस्कुराते हुए अतीत में चली जाती है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने ओयामा को श्रद्धांजलि देते हुए डोरेमोन के साथ अपने बड़े होने की यादें साझा कीं। उन्होंने ओयामा की आवाज को अपने बचपन में सुकून देने वाली आवाज बताया। एक प्रशंसक ने लिखा, उनकी आवाज मेरे बचपन की आवाज थी। उन्हें बहुत याद किया जाएगा।
Updated on:
29 Oct 2024 01:00 pm
Published on:
12 Oct 2024 05:47 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
