माहरा ने 27 मई, 2023 को शेख मना से निकाह किया था। उन्होंने दो महीने पहले ही बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, माहरा से जुड़े कुछ लोगों ने दावा किया है कि शेखा माहरा का सोशल मीडिया अकाउंट हैक हो गया है। माहरा के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट भी आ रहे हैं, कोई उन्हें हिम्मती बता रहा है, तो कोई उनके प्रति सहानुभूति जता रहा है।