
due to Hunter Biden Joe Biden and Donald Trump is in similar situation in US election
US Presidential Elections 2024: इसी साल 5 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव है। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोर्न स्टार वाले हश मनी केस (Hush Money Case) में अपराधी घोषित होने के बाद ये चुनाव बेहद रोचक हो गया था। क्योंकि अब अमेरिका के सामने एक वर्तमान राष्ट्रपति और एक अपराधी घोषित हो चुके पूर्व राष्ट्रपति के बीच चुनना था लेकिन अब अमेरिका के सामने जो उम्मीदवार हैं वो अपराधी घोषित हुए डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) और अपराधी घोषित हुए बेटे के पिता और वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) हैं। भले ही जो बाइडेन का बेटा हंटर बाइडेन अपराधी है लेकिन साख जो बाइडेन की गिरी है क्योंकि ये केस एक गंभीर मामला था। हालांकि बाइडेन इससे बचने के लिए अमेरिकी जनता के सामने कहा था कि अगर उनका बेटा (Hunter Biden) दोषी पाया जाता है तो वो उसे (हंटर बाइडेन) को कभी माफ नहीं करेंगे लेकिन अब, हंटर को गन मामले में अपराधी भी घोषित कर दिया गया है और साथ ही उसे सजा भी होने वाली है। जो कम से कम 25 साल तक की होगी।
कुछ दिन पहले जब डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को पोर्न स्टार के हश मनी केस में न्यूयॉर्क कोर्ट ने सभी 34 मामलों में दोषी करार दिया था और 11 जुलाई को सजा सुनाने का फैसला दिया था, तब अमेरिका समेत पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही थी कि अब क्या डोनाल्ड ट्रंप ये चुनाव (US Presidential Elections 2024) जीत सकते हैं क्योंकि अमेरिका की जनता के सामने अपराधी प्रवृत्ति के तौर पर ट्रंप उम्मीदवार थे ऐसे में इसे जो बाइडेन का पक्ष भारी हो चला था, माना जा रहा था कि बाइडेन (Joe Biden) को इस बात का फायदा मिल सकता है और वो दोबारा अमेरिका के राष्ट्रपति का चुनाव जीत सकते हैं। ट्रंप के अपराधी घोषित होने पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से बयान भी आया था कि अमेरिका में कोई भी कानून से ऊपर नहीं होता। ट्रम्प ने हमारे लोकतंत्र के लिए जो खतरा पैदा किया है, वो पहले कभी इतना बड़ा नहीं था।’
अब जो बाइडेन का बेटा हंटर बाइडेन (Hunter Biden) गन केस में अपराधी घोषित हो गया है ऐसे में अब जो बाइडेन भी उसी हालात का सामना कर रहे हैं जैसे इस समय डोनाल्ड ट्रंप के हैं। क्योंकि जो बाइडेन के नाम के आगे अब उनके बेटे के अपराधी होने का ठप्पा जो लग गया है।
हालांकि अमेरिका की सियासत के जानकारों को कहना है कि अमेरिका के लोगों को बाइडेन परिवार का ये केस जानकर काफी दुख पहुंचा क्योंकि राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) काफी साफ-सुथरी छवि वाले नेता माने जाते हैं लेकिन बावजूद इसके आने वाले राष्ट्रपति चुनाव में वोटर्स के व्यवहार पर इसका कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा। अमेरिका के लोगों में जो चिंताएं हैं वो आप्रवासन (Immigration), मुद्रास्फीति और गर्भपात अधिकारों के बारे में हैं ये ही इस चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। दूसरी तरफ अमेरिका के वोटर्स पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बारे में जितना सोच रहे हैं उतनी चिंता बाइडेन के बारे में नहीं देखी जा रही है।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के बेटे हंटर बाइडेन पर अवैध तरीके से हथियार हासिल करने और रखने का आरोप है। उन्हें तीन गंभीर अपराधों में दोषी ठहराया गया है। हंटर बाइडेन ने जब बंदूर का लाइसेंसे लिया था तो उन्होंने नशा करने की बात को छिपाया था। जो कि अमेरिका के कानून के खिलाफ है। अमेरिका में नशे के लती शख्स ोक हथियार का लाइसेंस नहीं जारी किया जा सकता। हंटर को अवैध रूप से बंदूक खरीदने के लिए अपने ड्रग उपयोग के बारे में झूठी जानकारी देने का आरोपी पाया गया है। बता दें कि इस केस में हंटर बाइडेन की पूर्व प्रेमिका ने अहम गवाही दी है जिस के आधार पर कोर्ट ने हंटर को अपराधी घोषित किया है। बता दें कि अब हंटर को 120 दिनों के भीतर सजा सुनाई जाएगी। कहा जा रहा है कि हंटर बाइडेन को तीनों केस मिलाकर 25 साल की जेल हो सकती है।
Updated on:
12 Jun 2024 02:11 pm
Published on:
12 Jun 2024 02:10 pm

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
