
Donald Trump been found guilty in Huse Money Case
Huse Money Case: अमेरिका के लिए 31 मई 2024 की तारीख इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गई है लेकिन ये पन्ना अमेरिका के काले सच को बयां कर रहा है। क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को पोर्न स्टार केस में दोषी करार दिया गया है। 11 जुलाई को न्यूयॉर्क कोर्ट उन्हें इस मामले में अब सजा सुनाएगा। डोनाल्ड ट्रंप किसी मामले में दोषी पाए जाने वाले अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति (US Former President) भी बन गए हैं। हालांकि अमेरिका के कई राष्ट्रपति कई आरोपों से घिरे रहे लेकिन अभी तक अमेरिका का इन राष्ट्रपतियों पर दोष सिद्ध नहीं हो पाया। लेकिन पोर्न स्टार वाले मामले में अब ऐसा हो चुका है।
न्यूयॉर्क कोर्ट की ज्यूरी ने पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप कराने के लिए किए गए भुगतान को छिपाने के लिए व्यावसायिक रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के सभी 34 मामलों में दोषी पाया है। डोनाल्ड ट्रंप को फिलहाल बिना जमानत के रिहा किया गया है। ये केस अब अमेरिका का ऐसा पहला मामला बन गया है जिसमें अपराधी कोई और नहीं बल्कि अमेरिका समेत पूरी दुनिया का सबसे ताकतवर पद पर रहा शख्स यानी अमेरिका का राष्ट्रपति है।
हालांकि ट्रंप अभी भी चुनाव लड़ने के योग्य हैं और वो चुनाव लड़ सकते हैं। ट्रंप पर फैसले पर राष्ट्रपति जो बाइडेन की तरफ से प्रतिक्रिया आई है। बाइडेन के चुनाव अभियान ने एक बयान जारी किया है जिसमें कहा गया है कि ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं होता। ट्रम्प ने हमारे लोकतंत्र के लिए जो खतरा पैदा किया है, वो पहले कभी इतना बड़ा नहीं था।’
1- डोनाल्ड ट्रम्प पर बिजनेस रिकॉर्ड में हेरफेर का आरोप लगा है। गलत बिजनेस रिकॉर्ड दिखाने के मामले में 34 चार्ज लगाए गए हैं। ये सभी चार्ज 2016 के राष्ट्रपति चुनाव से पहले पोर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स को चुप रहने के लिए 1 लाख 30 हजार डॉलर करीब 1 करोड़ 70 लाख की राशि दी गई है।
2- ट्रंप पर लगाए गए 11 आरोप चेक साइन करने से जुड़े हैं। वहीं 11 मामले ट्रंप के पूर्व निजी वकील माइकल कोहेन की लीगल कंपनी में जमा किए गए गलत इनवॉइस के हैं।
3- इसके अलावा 12 मामले ट्रंप के रिकॉर्ड्स में गलत जानकारी को लेकर लगाए गए हैं।
बता दें कि कोर्ट डोनाल़्ड ट्रंप को 11 जुलाई को फैसला सुनाएगा। जो कि अमेरिका के चुनाव (US Presidential Elections 2024) के लिहाज से अहम है क्योंकि 11 जुलाई के कुछ दिन बाद ही मिल्वौकी में रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन होना है। जिसमें ट्रंप के उनके समर्थन में GOP यानी ग्रांड ओल्ड पार्टी के नेता उन्हें अपना औपचारिक तौर पर राष्ट्रपति चुनाव के लिए उम्मीदवार घोषित करते।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) खुद को फिर से व्हाइट हाउस में देखना चाहते हैं इसके लिए वो 5 नवंबर को होने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव की जी तोड़ तैयारी कर रहे हैं। प्राइमरी इलेक्शन में उन्होंने बंपर जीत हासिल की है। हालांकि अब जब उन्हें दोषी करार दिया गया और सजा भी सुनाई जानी है तो भी उनके चुनाव लड़ने पर रोक नहीं लगाई जा सकती है। क्योंकि अमेरिका के राष्ट्रपति उम्मीदवार का नियम भारत की तरह सख्त नहीं है। यहां पर नियमों के मुताबिक उम्मीदवार …
1- संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्मा व्यक्ति हो
2- अमेरिका की ही नागरिकता हो
3- कम से कम 35 वर्ष का हो
4- 14 सालों से संयुक्त राज्य अमेरिका के निवासी हो
यानी डोनाल्ड ट्रंप अभी भी चुनाव लड़ सकते हैं और वो सजा काटने के दौरान भी चुनाव लड़ सकते हैं और अगर जीत जाते हैं तो राष्ट्रपति भी बन सकते हैं।
Updated on:
31 May 2024 03:02 pm
Published on:
31 May 2024 03:01 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
