6 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: पापुआ न्यू गिनी में आधी रात को आया भूकंप

Earthquake: जापान के वैज्ञानिकों ने महाभूकंप की चेतावनी का अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसके चलते भारतीयों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

Earthquake

Earthquake: जापान में वैज्ञानिकों ने 8 से 9 तीव्रता का अलर्ट जारी किया हुआ है। इसके बाद से लगातार आए दिन 6 तीव्रता से ज्यादा के भूकंप आ रहे हैं, जिन्हें लेकर वैज्ञानिकों और आम लोगों में काफी दहशत फैल गई है। वहीं अब पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आधी रात को 6.4 तीव्रता का जबरदस्त भूकंप आया। जिनके तेज झटकों से घरों में चैन से सो रहे लोगों की नींद टूट गई और घबराकर वो अपने-अपने घरों से बाहर निकल गए। ये भूकंप रविवार रात 1 बजकर 43 मिनट पर आया। इस भूकंप का केंद्र पापुआ न्यू गिनी के बुइन में 40 किमी की गहराई में था।

दरअसल पापुआ न्यू गिनी प्रशांत महासागर के चारों ओर स्थित रिंग ऑफ़ फ़ायर में स्थित है। रिंग ऑफ़ फ़ायर, प्रशांत महासागर के चारों ओर एक भूकंपीय और ज्वालामुखी रूप से सक्रिय क्षेत्र है। यह क्षेत्र, प्रशांत प्लेट और आस-पास की टेक्टोनिक प्लेटों के मिलने की जगह पर है। रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के 90 प्रतिशत भूकंप और 75 प्रतिशत ज्वालामुखी रिंग ऑफ़ फ़ायर में या उसके पास ही हुए हैं।

ये भी पढ़ें- 8 से 9 तीव्रता के महाभूकंप का अलर्ट, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी

ये भी पढ़ें- इतने भूकंप क्यों आ रहे हैं? कौन सी जगहें सबसे ज्यादा खतरे में, जानिए सब कुछ

ये भी पढें- भूकंप के सुनामी क्यों आती है?