विदेश

तुर्की-सीरिया में मिनट-दर-मिनट बढ़ रही लाशों की तादाद: अबतक 24,680 मौत, 85 हजार से ज्यादा घायल

Earthquake in Turkey-Syria: तुर्की और सीरिया में हालात बदतर होते जा रहे है। विनाशकारी भूकंप से अबतक 24,680 लोगों की मौत हो चुकी है और 85 हजार से ज्यादा घायल है। शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर उन्हें दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं।

2 min read
Earthquake in Turkey-Syria

Earthquake in Turkey-Syria: तुर्की और सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप से लगातार हालात बदतर होते जा रहे है। मलबे के ढेर बिखरे पड़े हैं और चारों तरफ चीख-पुकार और मातम है। दोनों देशों में अब तक मरने वालों की तादाद 24.680 हो गई है। वहीं 85 हजार से ज्यादा लोग घायल हो गए है। मलबा हटाने का काम अब भी जारी है। मरने वालों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। तुर्की और सीरिया में शवों को दफनाने के लिए जगह नहीं मिल रही है। अस्थाई कब्रिस्तान बनाकर उन्हें दफनाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। हड्डियां गला देने वाली ठंड के बीच तुर्की और सीरिया में भूकंप प्रभावितों को रेस्क्यू करने का काम जारी है।


तुर्की और सीरिया में भूकंप से जान गंवाने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक 24 हजार 680 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, इस आपदा में 85 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। तुर्की में 20,213 लोगों की जान जा चुकी है और 80 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है।

यह भी पढ़ें- वीडियो: मलबे में दबी बच्ची ने ऐसे बचाई छोटे भाई की जान, मदद की गुहार देखकर निकल आएंगे आंसू


इन दिनों तुर्की और सीरिया में हड्डियां गला देने वाली ठंड पड़ रही है और इसी बीच भूकंप प्रभावितों को रेस्क्यू करने का काम जारी है। जैसे-जैसे इमारतों का मलबा हटाया जा रहा है, मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ता ही जा रहा है। मृतकों का आंकड़ा 24 हजार को पार कर चुका है। यह संख्या थमने वाली है क्योंकि लगातार मलबे से शव निकाले जा रहे है।


विनाशकारी भूकंप से जूझ रहे तुर्की और सीरिया की मदद के लिए कई देश आगे आए हैं। भारत की भी मेडिकल और NDRF की टीमें तुर्की पहुंच गई है। भारत के अलावा कई देशों ने मदद भेजी है। वहीं, वर्ल्ड बैंक ने तुर्की को 1.78 बिलियन डॉलर देने का ऐलान किया है। अमरीका ने तुर्की और सीरिया की मदद के लिए 85 मिलियन डॉलर की सहायता की घोषणा की है।

Published on:
11 Feb 2023 08:01 am
Also Read
View All

अगली खबर