
भूकंप के मामले दुनियाभर में ही हर दिन तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगह एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। आज, गुरुवार, 29 अगस्त को आए भूकंपों में अल साल्वाडोर (El Salvador) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही। अल साल्वाडोर में ला लिबर्टाड (La Libertad) से 60 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में यह भूकंप आया। भारतीय समयानुसार इस भूकंप का समय तड़के सुबह 3 बजकर 27 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी अल साल्वाडोर में आज आए भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार अल साल्वाडोर में आज आए इस भूकंप की गहराई 33.9 किलोमीटर रही।
घर-इमारतें कांपे, लोग डरकर भागे बाहर
अल साल्वाडोर में आए भूकंप से घर-इमारतें कांप उठे। इससे लोग डरकर बाहर भागने को मजबूर हो गए। कुछ घरों-इमारतों की दीवारों में भूकंप की वजह से मामूली दरारें भी आ गई। भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई भी हताहत नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- सऊदी अरब के मक्का में क्लॉक टावर पर गिरी बिजली और दिखा कमाल का नज़ारा, देखें वायरल वीडियो
Published on:
29 Aug 2024 08:45 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
