
Earthquake on Easter Island
दुनियाभर में पिछले एक साल से भूकंप के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इनमें किसी तरह की कमी नहीं आ रही है। हर दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, शुक्रवार, 24 नवंबर को आए भूकंपों में चीन (China) में आया भूकंप भी शामिल है। चीन में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही और यह यूकुआंयिंग (Yuquanying) से 4 किलोमीटर ईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 11 बजकर 03 मिनट पर आया। चीन की जियोफिजिक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही चीन में आए भूकंप की गहराई?
चीन में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नुकसान की जानकारी अभी नहीं आई सामने
चीन में आज आए इस भूकंप में हुए नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि इसमें किसी भी तरह के बड़े नुकसान की संभावना नहीं जताई जा रही है। हालांकि भूकंप प्रभावित क्षेत्र में लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।
भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, पिछले महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और इस महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- आयरलैंड में बच्चों और महिला पर चाकू से हमले के बाद भड़के दंगे
Published on:
24 Nov 2023 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
