18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 की तीव्रता

Earthquake In Indonesia: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा जगजाहिर है। आज इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Aug 25, 2023

earthquake.jpg

In Picture - Sample picture of earthquake about 3 earthquakes in Nicaragua

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हुआ है। दुनिया में कहीं न कही हर दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं और वो भी दिन में कई बार। कई देशों में तो अक्सर ही भूकंप के मामले देखने को मिलते आते हैं। अक्सर ही इंडोनेशिया (Indonesia) में ऐसा देखने को मिलता है। हाल ही में एक बार फिर ऐसा देखने को मिला। इंडोनेशिया में आज भूकंप का एक और मामला सामने आया। यह भूकंप तुआल (Tual) शहर से 253 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया और उसकी तीव्रता 4.9 रही। यह भूकंप आज, शुक्रवार दोपहर 12 बजकर 02 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी के साथ ही यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 58.5 किलोमीटर रही। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने भी इसकी पुष्टि की।

यह भी पढ़ें- इमरान खान को लगा बड़ा झटका, एक और मामले में गिरफ्तारी का आदेश

नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी और शी जिनपिंग के बीच हुई अहम मुद्दे पर चर्चा