विदेश

पेरू में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 4.9 की तीव्रता

Earthquake In Peru: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। आज पेरू में भूकंप का मामला सामने आया है।

2 min read
Earthquake in Guam

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में पिछले एक साल से भूकंपों की संख्या में इजाफा हुआ है और कई भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप पेरू (Peru) के सेंट्रल भाग में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भूकंप होनोरिया से 35 किलोमीटर ईस्ट में भारतीय समयानुसार भूकंप आज, शुक्रवार, 22 सितंबर को सुबह 7 बजकर 41 मिनट पर आया। पेरू में आए इस भूकंप की यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार सेंट्रल पेरू में आए इस भूकंप की गहराई 131. 9 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- निज्जर हत्या मामले में भारत पर आरोप लगाने के बावजूद सबूत पेश करने में नाकाम कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो

नहीं हुआ नुकसान

सेंट्रल पेरू में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ है।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- जनवरी के आखिरी हफ्ते में होंगे पाकिस्तान में चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने किया ऐलान

Published on:
22 Sept 2023 02:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर