5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रीनलैंड को लेकर सामने आया ट्रंप का नया प्लान, बोले- नाटो हर तरह से सहयोग करेगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को लेकर यूरोपीय देशों को फिर खुली धमकी दी है। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड में अमेरिकी दखल के लिए बातचीत जारी है, समय सीमा अनंत है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

Jan 23, 2026

trump action plan on cuba

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। (Photo-X)

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया प्लान सामने आया है।। उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड में अमेरिकी दखल को लेकर बातचीत जारी है।

ट्रंप ने कहा- समय सीमा अनंत है। ग्रीनलैंड हमेशा अमेरिका के पास रहे, इसके लिए बातचीत चल रही है। हम ग्रीनलैंड में जो चाहें कर सकते हैं। हम सेना का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। और इस पर बातचीत चल रही है।

सबको साथ मिलकर काम करना होगा- ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि इस व्यवस्था में नाटो के साथ सहयोग शामिल होगा। अमेरिका 'गोल्डन डोम' बनाने के अलावा कोई और खर्च नहीं उठाएगा। उन्होंने कहा- हम सब मिलकर काम करेंगे। नाटो हमारे साथ शामिल होगा।

जब उनसे पूछा गया कि क्या डेनमार्क ने ग्रीनलैंड को लेकर मंजूरी दे दी है? तो ट्रंप ने कहा- मुझे लगता है कि यह सबको पसंद है, लगभग दो हफ्ते में स्थिति साफ हो जाएगी। ट्रंप ने यह भी कहा कि उन्होंने नाटो महासचिव से बात की है और मिलिट्री मौजूदगी सहित सब कुछ पर चर्चा की है।

यूक्रेन को लेकर क्या बोले ट्रंप?

वहीं, यूक्रेन युद्ध पर भी ट्रंप ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी दूत मॉस्को जा रहे हैं और तर्क दिया कि सीधी बातचीत जरूरी है। उन्होंने कहा- जब भी हम एक दूसरे से मिलते हैं, यह अच्छा होता है। अगर आप नहीं मिलते हैं, तो कुछ नहीं होगा

ट्रंप ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की दोनों एक समझौता चाहते हैं।

रियायतों के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा- युद्ध खत्म कराने के लिए हर कोई रियायतें दे रहा है, यूरोप को भी इसमें करीब से शामिल होना चाहिए। उन्होंने कहा- मैं यह अपने लिए नहीं, बल्कि यूरोप के लिए ज्यादा कर रहा हूं, मेरी प्राथमिकता जान बचाना है।

ट्रंप ने यूक्रेन की स्थितियों के बारे में भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि नागरिक कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे हैं। जेलेंस्की के साथ बातचीत का जिक्र करने के बाद उन्होंने कहा- वे जीने के लिए जो करते हैं, वह काफी अद्भुत है।

ईरान पर क्या बोले ट्रंप?

वहीं, ईरान को लेकर भी ट्रंप ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सेनाएं इस क्षेत्र में तैनात हैं और तेहरान द्वारा फांसी फिर से शुरू करने पर गंभीर नतीजों की चेतावनी दी।

उन्होंने दावा किया कि अमेरिकी चेतावनियों के बाद ईरानी अधिकारियों ने नियोजित फांसी रद्द कर दी और कहा कि ईरान के साथ व्यापार करने वाली कंपनियों पर बहुत जल्द 25 प्रतिशत टैरिफ लागू होंगे।