
Earthquake
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं दिखाई दे रही है। दुनियाभर में हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं और वो भी अलग-अलग जगहों पर। आज, मंगलवार, 6 फरवरी को आए भूकंपों में वेनेज़ुएला (Venezuela) में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप वेनेज़ुएला के ग्युरिया (Güiria) शहर से 45 किलोमीटर नॉर्थर्न नॉर्थवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.9 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 7 बजकर 48 मिनट पर आया।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
वेनेज़ुएला में आज आए भूकंप की गहराई 85.8 किलोमीटर रही।
हल्का झटका हुआ महसूस पर नहीं हुआ नुकसान
वेनेज़ुएला में आज आए भूकंप का हल्का झटका तो प्रभावित क्षेत्र में लोगों ने महसूस किया, पर इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है गंभीर बात
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना गंभीर बात है।
यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी चुनावी बिसात पर पहली बार एक हिंदू महिला, जीतकर करनी है हिंदुओं और महिलाओं की सेवा
Published on:
06 Feb 2024 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
