
Earthquake in japan
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में पिछले एक साल में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हुई है। दुनियाभर में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप आते हैं और सिर्फ एक नहीं, बल्कि एक से ज़्यादा। आज आए भूकंपों में जापान (Japan) में आया भूकंप भी शामिल है। जापान में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। यह भूकंप जापान के शिमा (Shima) से करीब 159 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, सोमवार, 25 दिसंबर को सुबह 10 बजकर 19 मिनट पर आया। जापान की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार जापान में आए इस भूकंप की गहराई 332.6 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
जापान में आज आए भूकंप से नुकसान नहीं हुआ। भूकंप की गहराई ज़्यादा होने की वजह से लोगों को झटका भी बड़े लेवल पर महसूस नहीं हुआ।
भूकंप के मामलों में इजाफा है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। वहीं चीन में 18 दिसंबर की रात आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- चीन में ठंड का कहर, बर्फीले तूफान से लोगों के हाल बेहाल
Published on:
25 Dec 2023 12:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
