14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिलीपींस में फिर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 की तीव्रता

Philippines Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफे सिलसिला जारी है। आज फिलीपींस में एक बार फिर भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
earthquake_.jpg

Earthquake in Peru

दुनियाभर में हर दिन अलग-अलग जगहों पर भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। कुछ देश तो ऐसे भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं। इन देशों में फिलीपींस (Philippines) भी शामिल है। आज, मंगलवार, 13 फरवरी को आए भूकंपों में फिलीपींस में आया भूकंप भी शामिल है। यह भूकंप फिलीपींस में सरांगनी (Sarangan) से 35 किलोमीटर साउथ में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.0 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 6 बजकर 04 मिनट पर आया।


कितनी रही फिलीपींस में आए भूकंप की गहराई?

फिलीपींस में आज आए भूकंप की गहराई 10.3 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

फिलीपींस में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में झटका ज़रूर महसूस हुआ, पर किसी तरह का नुकसान नहीं।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना एक गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- थाईलैंड के पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा को मिली बड़ी राहत, होगी जेल से रिहाई