थाईलैंड (Thailand) के पूर्व पीएम थाकसिन शिनावात्रा (Thaksin Shinawatra) को आज एक बड़ी राहत मिली है। शिनावात्रा, जो पिछले साल 22 अगस्त से जेल में बंद हैं, को जल्द ही जेल से छुट्टी मिलेगी। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। शिनावात्रा को पिछले साल अगस्त में 8 साल की जेल की सज़ा मिली थी। पर अब यह सज़ा खत्म होने वाली है और उन्हें जल्द ही जेल से रिहाई मिलने वाली है। शिनावात्रा को इस हफ्ते के अंत तक जेल से रिहा किया जा सकता है।