25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: टोंगा में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.0 तीव्रता

Tonga Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के बढ़ते मामलों के बीच आज टोंगा में भूकंप आया।
less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामले कम होने की जगह बढ़ते ही जा रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के कई मामले देखने को मिल रहे हैं और यह बात जगजाहिर है। पर कुछ ऐसे देश भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं और उन देशों में टोंगा (Tonga) भी है। आज, शुक्रवार, 2 अगस्त को टोंगा में एक बार फिर भूकंप आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। टोंगा में आज आया भूकंप होमा (Houma) से 154 किलोमीटर वेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार टोंगा में यह भूकंप आज दोपहर 12 बजकर 07 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई 228.1 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

टोंगा में आज आए भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास के कुछ इलाकों में लोगों को हल्का झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- चीन में बढ़ी विदेशी पर्यटकों की संख्या, वीज़ा फ्री पॉलिसी से हुआ ज़बरदस्त फायदा