12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake In New Zealand: न्यूज़ीलैंड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर रही 5.1 की तीव्रता

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज न्यूज़ीलैण्ड में भूकंप आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

Earthquakes in Philippines

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, शुक्रवार, 3 मई को आए भूकंपों में न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के केर्माडेक आइलैंड्स (Kermadec Islands) पर आया भूकंप भी शामिल है, जो साउथ की तरफ आया। इस भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज जल्द सुबह 5 बजकर 07 मिनट पर आया।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

नहीं हुआ नुकसान

न्यूज़ीलैण्ड के केर्माडेक आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में बढोत्तरी है गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढोत्तरी गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- ब्राज़ील में मूसलाधार बारिश से आई बाढ़ और कीचड़ धंसने से मचा हाहाकार, अब तक 29 लोगों की मौत