
Earthquake in Guam
भूकंप के मामले आजकल हर दिन सामने आ रहे हैं और पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आ रहे हैं। भूकंप के मामलों में सिर्फ इजाफा ही हो रहा है, कमी नहीं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप गुआम (Guam) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 रही। यह भूकंप गुआम के यीगो (Yigo) गांव से 146 किलोमीटर ईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, बुधवार, 18 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 41 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी गुआम में आए इस भूकंप की पुष्टि की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुआम एक आइलैंड है जो अमेरिका (United States Of America) के अधीन आता है।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
गुआम में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
कितना हुआ नुकसान?
गुआम के यीगो गांव के पास आज आए इस भूकंप की वजह से अब तक नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप की वजह से प्रभावित क्षेत्र में लोगों ने झटका ज़रूर महसूस किया।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप और इस महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन पहुंचे इज़रायल, गाज़ा में अस्पताल हमले में इज़रायली सेना को बताया निर्दोष
Published on:
18 Oct 2023 05:27 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
