
Earthquake in japan
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले सामने आते हैं। इतना ही नहीं, एक दिन में हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज बुधवार, 13 सितंबर को सोलोमन आइलैंड्स (Solomon Islands) में भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप शाम 5 बजकर 06 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 5.2 रही। यह भूकंप सोलोमन आइलैंड्स पर मलांगो (Malango) से 16 किलोमीटर ईस्टर्न नॉर्थईस्ट में आया।
कितनी रही सोलोमन आइलैंड्स में आए भूकंप की गहराई?
सोलोमन आइलैंड्स में आज आए इस भूकंप की गहराई 45.6 किलोमीटर रही।
यह भी पढ़ें- किम जोंग उन ने की व्लादिमीर पुतिन से मीटिंग, कहा - 'नॉर्थ कोरिया हमेशा देगा रूस का साथ'
नहीं हुआ नुकसान
सोलोमन आइलैंड्स में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- ताइवान के पास देखें गए 35 चाइनीज़ युद्ध विमान, दोनों देशों में बढ़ सकती है टेंशन
Published on:
13 Sept 2023 06:08 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
