
Earthquake in Peru
दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर एक से ज़्यादा भूकंप के मामले सामने आते हैं। आज, गुरुवार, 22 फरवरी को आए भूकंपों में पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आया भूकंप भी शामिल है। पापुआ न्यू गिनी में आज कोकोपो (Kokopo) से 82 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। भारतीय समयानुसार पापुआ न्यू गिनी में आज सुबह 9 बजकर 46 मिनट पर भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप की गहराई 145.1 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
पापुआ न्यू गिनी में आज आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि लोगों को भूकंप का हल्का झटका ज़रूर महसूस हुआ।
चिंता की बात है भूकंप के मामलों में वृद्धि
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- वेनेज़ुएला में सोने की गैरकानूनी खदान में हादसा, करीब 23 मजदूरों की मौत
Published on:
22 Feb 2024 10:16 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
