
Earthquake in Peru
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप आते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया भूकंप जुड़ गया है। यह भूकंप पेरू (Peru) के सैन जुआन (San Juan) शहर से 82 किलोमीटर साउथ में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज, शुक्रवार, 18 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 57 मिनट पर आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने पेरू में आए इस भूकंप की पुष्टि की है।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
पेरू में आज आए इस भूकंप की गहराई 18.1 किलोमीटर रही।
यह भी पढ़ें- दो और चाइनीज़ हुए 60 किलो सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार
नहीं हुआ नुकसान
पेरू में आज आए इस भूकंप से किसी भी नुकसान की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि भूकंप से प्रभावित क्षेत्र के लोगों को झटका ज़रूर महसूस हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले करीब एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़े हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है। वहीं कोस्टल इलाकों में भूकंप आने से सुनामी की संभावना भी रहती है।
यह भी पढ़ें- तालिबान का एक और बड़ा फैसला, अफगानिस्तान में सभी राजनीतिक दलों पर लगाया बैन
Published on:
18 Aug 2023 06:15 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
