
Earthquake In Alaska Peninsula
दुनियाभर में पिछले एक साल में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़े हैं। हर दिन किसी न किसी जगह पर भूकंप के मामले देखे जाते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के झटके आते हैं। भूकंपों की इसी लिस्ट में अब एक और भूकंप जुड़ गया है। मारियाना आइलैंड्स (Mariana Islands) इलाके में आज भूकंप आया। भूकंप के इस झटके की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 रही। भूकंप का समय भारतीय समयानुसार आज गुरुवार, 24 अगस्त को सुबह 9 बजकर 30 मिनट रहा। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार मारियाना आइलैंड्स इलाके में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
लोकल एजेंसियों के अनुसार मारियाना आइलैंड्स इलाके में आज आए इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। साथ ही इस भूकंप की वजह से सुनामी का खतरा भी नहीं है।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
Published on:
24 Aug 2023 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
