
Earthquake in Japan
पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनिया में कहीं न कही आए दिन भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। अब भूकंप का एक और मामला आज देखने को मिला। यह भूकंप पेरू में आया। जानकारी के अनुसार आज, शनिवार, 3 जून को पेरू (Peru) के माका (Maca) जिले से करीब 9 किलोमीटर साउथ साउथईस्ट में आया। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह करीब 7 बजकर 19 मिनट (पेरू के समयानुसार बीती रात करीब 8 बजकर 49 मिनट) पर आया।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने पेरू के माका में आए इस भूकंप की पुष्टि की। जानकारी के अनुसार भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर रही।
यह भी पढ़ें- Twitter ने एक महीने में भारत में 25 लाख से ज़्यादा अकाउंट्स किए बैन, जानिए क्या है वजह
नहीं हुआ नुकसान
जानकारी के अनुसार पेरू के माका में आए इस भूकंप से किसी तरह का कोई नुकसान देखने को नहीं मिला है। हालांकि भूकंप के झटके से धरती के कांपने की वजह से लोग कुछ समय चिंतित ज़रूर हो गए, पर किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना
पिछले कुछ महीनों में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले कुछ महीने से आए दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- World Bicycle Day 2023: जानिए दुनिया के 5 ऐसे शहर जहाँ साइकिल है काफी पॉपुलर
Published on:
03 Jun 2023 12:30 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
