24 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चिली का ईस्टर आइलैंड भूकंप से कांपा, रिक्टर स्केल पर रही 5.6 की तीव्रता

Earthquake On Easter Island Of Chile: दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ते जा रहे हैं। आज चिली के ईस्टर आइलैंड पर भूकंप का झटका महसूस किया गया।

2 min read
Google source verification
earthquake_scale.jpg

Earthquake in Guam

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामलों में बढ़ोत्तरी जगजाहिर है। हर दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले दुनियाभर में देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप चिली (Chile) के ईस्टर आइलैंड (Easter Island ) पर साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.6 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, शुक्रवार, 15 सितंबर को जल्द सुबह 4 बजकर 21 मिनट पर आया। ईस्टर आइलैंड में आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी की है।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि ईस्टर आइलैंड पर आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।


यह भी पढ़ें- अमेरिकी डिफेंस कंपनियों ने की ताइवान की मदद, चीन ने लगाया प्रतिबंध

नहीं हुआ नुकसान

लोकल एजेंसियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ईस्टर आइलैंड पर आए इस भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र में लोगों को कुछ सेकंड्स के लिए झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- यूएई ने नए नक्शे के ज़रिए PoK को बताया भारत का अभिन्न हिस्सा, पाकिस्तान को दिया झटका