
Earthquake in Mexico
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में पिछले एक साल में इजाफा देखने को मिला है। दुनियाभर में हर दिन किसी न किसी जगह भूकंप के मामले सामने आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज गुरुवार, 26 अक्टूबर को मैक्वेरी आइलैंड (Macquarie Island) पर भूकंप आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर आया और इसकी तीव्रता 5.9 रही। यह भूकंप मैक्वेरी आइलैंड पर वेस्ट में आया। राजनीतिक रूप से मैक्वेरी आइलैंड को ऑस्ट्रेलिया (Australia) का हिस्सा माना जाता है।
कितनी रही भूकंप की गहराई?
मैक्वेरी आइलैंड में आज आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
मैक्वेरी आइलैंड पर न के बराबर लोग रहते हैं। साथ ही आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप और इस महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- नॉर्थ कोरिया ने की रूस को हथियारों की सप्लाई, वेस्ट ने की कड़ी निंदा
Published on:
26 Oct 2023 02:24 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
