
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में किसी तरह की कमी नहीं हो रही है। दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर हर दिन एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं और इनमें इजाफा भी देखने को मिल रहा है। पर दुनिया के कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ समय-समय पर भूकंप आते रहते हैं। इन देशों में टोंगा (Tonga) का नाम भी शामिल है। टोंगा में भूकंप का सिलसिला जारी है और आज, शुक्रवार, 19 जनवरी को एक बार फिर भूकंप से टोंगा की धरती कांप उठी। टोंगा में आज आए भूकंप की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.4 रही। यह भूकंप टोंगा के फेंगाले'ओंगा (Fangale'ounga) से 125 किलोमीटर नॉर्थवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज जल्द सुबह 3 बजकर 42 मिनट पर आया।
कितनी रही टोंगा में आए भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार टोंगा में आज आए भूकंप की गहराई 218.1 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
टोंगा में आज आए इस भूकंप की गहराई ज़्यादा होने से नुकसान नहीं हुआ, पर तीव्रता ज़्यादा होने से झटका ज़रूर महसूस हुआ।
चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंता की बात है।
यह भी पढ़ें- अमेरिका में गन वॉयलेंस का एक और मामला, केन्सास सिटी के शॉपिंग मॉल में गोलीबारी से 6 लोग घायल
Published on:
19 Jan 2024 12:34 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
