9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान में भूकंप का जोरदार झटका, रिक्टर स्केल पर रही 6.5 की तीव्रता

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी बीच आज जापान में भूकंप का जोरदार झटका आया है।

2 min read
Google source verification
Earthquake

Earthquake In Japan

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी हो रही है और यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन भूकंप के मामले सामने आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, शनिवार, 27 अप्रैल को आए भूकंपों में जापान (Japan) में आया भूकंप भी शामिल है। जापान में यह भूकंप बोनिन आइलैंड्स (Bonin Islands) पर आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.5 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 05 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार जापान के बोनिन आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप की गहराई 503.2 किलोमीटर रही।


झटका हुआ महसूस, नहीं हुआ नुकसान

जापान के बोनिन आइलैंड्स पर आज आए इस भूकंप से प्रभावित क्षेत्र और आसपास लोगों को झटका तो महसूस हुआ, पर इस वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। भूकंप की तीव्रता काफी थी, पर गहराई ज़्यादा होने की वजह से नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में बढोत्तरी है गंभीर विषय

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में बढोत्तरी गंभीर विषय है।

यह भी पढ़ें- ब्राज़ील के होटल में लगी भीषण आग, 10 लोगों की मौत