12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान में 6.6 तीव्रता का जोरदार भूकंप, मौसम विभाग ने जारी की सुनामी की चेतावनी

Earthquake In Japan: दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। आज जापान में इज़ू आइलैंड्स में भूकंप का एक और मामला देखने को मिला। पर इसके साथ ही जापान के मौसम विभाग ने एक चेतावनी भी जारी की है।

2 min read
Google source verification
earthquake_.jpg

Earthquake in Peru

दुनियाभर में भूकंप के मामले पिछले एक साल में तेज़ी से बढ़े हैं। हर दिन दुनियाभर में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले सामने आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और भूकंप जुड़ गया है। आज गुरुवार, 5 अक्टूबर को जापान (Japan) के इज़ू आइलैंड्स (Izu Islands) पर भूकंप आया। लोकल समयानुसार यह भूकंप सुबह करीब 11 बजे आया और इसकी तीव्रता 6.6 रही। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जापान के इज़ू आइलैंड्स में आज आए भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

मौसम विभाग ने जारी की सुनामी की चेतावनी

जापान के इज़ू आइलैंड्स में आज आए भूकंप के बाद जापान के मौसम विभाग ने एक चेतावनी जारी की है। यह चेतावनी सुनामी को लेकर है। हालांकि सुनामी का खतरा ज़्यादा नहीं है, फिर भी मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की सलाह दी है।


कोस्टल इलाकों के लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह

इज़ू आइलैंड्स पर भूकंप के बाद 30 सेंटीमीटर की ऊंचाई तक लहरें उठी थी। मौसम विभाग के अनुसार 1 मीटर की ऊंचाई तक लहरों के उठने की संभावना है। हालांकि यह बहुत ज़्यादा नहीं है, पर फिर भी मौसम विभाग ने कोस्टल इलाकों में रहने वाले लोगों को सुनामी की आशंका के चलते ऊंची और सुरक्षित जगहों पर जाने की सलाह दी है।


चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। पिछले महीने 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका की संसद ने स्पीकर केविन मैक्कार्थी को पद से हटाया, 234 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा