31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका की संसद ने स्पीकर केविन मैक्कार्थी को पद से हटाया, 234 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

US House Speaker Kevin Mccarthy Ousted: अमेरिका की संसद में कुछ ऐसा हुआ है जो 234 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिकी संसद ने स्पीकर केविन मैक्कार्थी को पद से हटा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Oct 2023, 3:43 PM IST

kevin_mccarthy_ousted.jpg

Kevin Mccarthy ousted

अमेरिका (United States Of America) की संसद में मंगलवार को कुछ ऐसा हुआ जो शायद ही किसी ने सोचा होगा। अमेरिकी संसद ने मंगलवार को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए स्पीकर केविन मैक्कार्थी (Kevin Mccarthy) को उनके पद से हटा दिया है। केविन को इसी साल 7 जनवरी को अमेरिकी संसद का स्पीकर चुना गया था। हालांकि उनका कार्यकाल ज़्यादा लंबा नहीं चला और 3 अक्टूबर को ही उन्हें संसद स्पीकर के पद से हटा दिया गया।


मैक्कार्थी की रिपब्लिकन पार्टी ने ही पेश किया था प्रस्ताव

हैरानी की बात यह है कि मैक्कार्थी को अमेरिकी संसद के स्पीकर पद से हटाने का प्रस्ताव उन्हीं की रिपब्लिकन पार्टी ने पेश किया था। जी हाँ, आपने सही पढ़ा। ऐसे में मैक्कार्थी को संसद के स्पीकर पद से हटाने के समर्थन में 216 वोट मिले और उन्हें इस पद पर बरकरार रखने के समर्थन में 210 वोट मिले। ऐसे में 210 की तुलना में 216 वोट की वजह से मैक्कार्थी को अमेरिकी संसद के स्पीकर पद से हटा दिया गया।


234 साल के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

अमेरिका के 234 साल के इतिहास में यह पहला मौका था जब एक संसद के सदन से स्पीकर को हटाया गया।

क्यों हुई संसद स्पीकर के पद से मैक्कार्थी की छुट्टी?

अमेरिका की संसद के स्पीकर पद से मैक्कार्थी की छुट्टी के पीछे वजह उनकी रिपब्लिकन पार्टी की नाराज़गी बताई जा रही है। रिपब्लिकन पार्टी मैक्कार्थी के कुछ फैसलों से नाराज़ चल रही थी। जानकारी के अनुसार अमेरिका में शटडाउन टालने के लिए लाए गए प्रस्ताव को पास कराने में मैक्कार्थी की भी भूमिका थी। मैक्कार्थी ने शटडाउन रोकने के लिए लाए गए फंडिंग बिल को पारित करने में अहम भूमिका निभाते हुए इसे संसद में पारित कराया था। इतना ही नहीं, कुछ महीने पहले क़र्ज़ में डूबे अमेरिका को संकट से बाहर निकालने में भी मैक्कार्थी ने राष्ट्रपति जो बाइडन का सहयोग किया था। इन दोनों वजहों से उनकी पार्टी उनसे नाराज़ चल रही थी।

पैट्रिक मैकहेनरी को मिली कार्यवाहक स्पीकर की ज़िम्मेदारी

अमेरिका की संसद को जब तक नया स्पीकर नहीं मिलता, तब तक रिपब्लिकन पार्टी के पैट्रिक मैकहेनरी (Patrick McHenry) को सदन के कार्यवाहक स्पीकर की ज़िम्मेदारी सौंपी गई गई।


यह भी पढ़ें- सोमालिया में नहीं है पत्रकारों की राह आसान, पर महिलाओं ने संभाल रखी है कमान