31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोमालिया में नहीं है पत्रकारों की राह आसान, पर महिलाओं ने संभाल रखी है कमान

Women's Fearless Journalism In Somalia: सोमालिया में पत्रकारिता करना आसान नहीं है। पत्रकारों के लिए सोमालिया में राह बेहद ही मुश्किल है। इसके बावजूद महिलाओं का एक ग्रुप देश में बिलान मीडिया नाम से न्यूज़रूम चलाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 4 Oct 2023, 2:19 PM IST

bilan_media.jpg

Bilan Media

सोमालिया (Somalia) एक पूर्व अफ्रीकी देश है। और दूसरे अफ्रीकी देशों की ही तरह सोमालिया में भी स्थिति काफी खराब है। सोमालिया में अपराध और आतंकवाद फैला हुआ है। इस वजह से सोमालिया में जीवन आसान नहीं है। और बात अगर पत्रकारिता की करें, तो सोमालिया को दुनियाभर में पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देशों में से एक माना जाता है। सोमालिया में पत्रकारिता करने का मतलब है अपनी जान को जोखिम में डालना। अक्सर ही सोमालिया में कई पत्रकारों को बंधक बनाने, प्रताड़ित करने के मामले सामने आते हैं। सोमालिया में कई पत्रकारों की तो प्रताड़नाओं के चलते मौत भी हो चुकी है। पर सभी मुश्किलों के बावजूद सोमालिया में महिलाओं ने कमान संभाल रखी है।


बिलान मीडिया

सोमालिया में कुछ महिलाएं मिलकर बिलान मीडिया (Bilan Media) नाम से न्यूज़रूम चलाती है। यह सोमालिया का एकमात्र ऐसा न्यूज़रूम है जिसे पूरी तरह से महिलाएं चलाती हैं। बिलान मीडिया में काम करने वाली महिलाएं खुलकर काम करती हैं। महिलाएं ही इस बात का फैसला करती हैं कि बिलान मीडिया पर कब और क्या कवर किया जाएगा। बिलान मीडिया पर महिलाओं के मुद्दों को भी अहमियत दी जाती है। सोमालिया में महिलाओं की स्थिति अच्छी नहीं है। ऐसे में बिलान मीडिया के माध्यम से महिलाओं के मुद्दों को उठाकर जागरूकता लाने की कोशिश की जाती है।


कैसे होती है बिलान मीडिया की फंडिंग?

बिलान मीडिया को सोमालिया की तरफ से कोई मदद नहीं मिलती। यूनाइटेड नेशन्स डेवलपमेंट प्रोग्राम की तरफ से बिलान मीडिया को समर्थन के साथ ही फंडिंग भी मिलती है। इससे बिलान मीडिया बिना पैसे की चिंता के काम कर पता है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में फिर गन वायलेंस का कहर, बाल्टीमोर की यूनिवर्सिटी में गोलीबारी में 5 घायल