3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सुमात्रा में 6.6 तीव्रता का भूकंप, श्रीलंका में सुनामी का खतरा टला

Earthquake In Sumatra: सुमात्रा में आज भूकंप का जोरदार झटका आया। इस भूकंप से कुछ देर श्रीलंका के लिए सुनामी के खतरे का अलर्ट जारी हो गया।

2 min read
Google source verification
earthquake_scale.jpg

Earthquake in Madagascar

दुनियाभर में भूकंप के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप के मामले भी देखने को मिलते हैं। भूकंप के कुछ झटके काफी तेज़ भी होते हैं और इसी तरह का एक मामला आज सामने आया। सुमात्रा में आज, शनिवार, 30 दिसंबर तेज़ भूकंप आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.6 रही। यह भूकंप नॉर्थर्न सुमात्रा के वेस्ट कोस्ट पर आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर आया।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

सुमात्रा में आए इस भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर रही।

श्रीलंका में पहले जारी हुआ सुनामी का खतरा, अब वापस ली गई चेतावनी

सुमात्रा में आए इस भूकंप की वजह से पहले श्रीलंका में सुनामी का खतरा पैदा हो गया था और चेतावनी भी जारी कर दी गई थी। पर अब सुनामी के खतरे की चेतावनी वापस ले ली गई है और खतरे की कोई बात नहीं है।


लोगों को महसूस हुआ भूकंप का झटका

नॉर्थर्न सुमात्रा के वेस्ट कोस्ट पर भूकंप की वजह से कुछ दूर तक लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ। हालांकि वेस्ट कोस्ट में भूकंप आने से आबादी वाली जगहों पर कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और पिछले महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। वहीं चीन में 18 दिसंबर की रात आए भूकंप ने भी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका में रह रहे भारतीय मूल के दंपत्ति और बेटी की मौत, संदिग्ध हालत में मिली लाशें

Story Loader