
Earthquake in Greece
दुनियाभर में भूकंपों के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंपों के मामलों में इजाफा हुआ है। एक दिन में दुनियाभर में अलग-अलग जगहों पर कई भूकंप आ रहे हैं। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप वानूआतू (Vanuatu) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.7 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, बुधवार, 22 नवंबर को सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर आया। वानूआतू में आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी की।
कितनी रही वानूआतू में आए भूकंप की गहराई?
जानकारी के अनुसार वानूआतू में आए इस भूकंप की गहराई 22.5 किलोमीटर रही। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वानूआतू मेलानेशिया में स्थित एक आइलैंड देश है और साउथ पैसिफिक ओशन में है।
नुकसान की जानकारी अभी नहीं आई सामने
वानूआतू में भूकंप का झटका काफी जोर का था। हालांकि इससे कोई नुकसान हुआ या नहीं, इस बात की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंताजनक
पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। 8 सितंबर को मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप, पिछले महीने 7 अक्टूबर को अफगानिस्तान (Afghanistan) में आए भूकंप और इस महीने 3 नवंबर को नेपाल (Nepal) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।
यह भी पढ़ें- इज़रायल ने किया साफ, 4 दिन के विराम के बाद हमास के खिलाफ युद्ध होगा फिर शुरू
Published on:
22 Nov 2023 11:24 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
