27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: इंडोनेशिया में लगा 6.1 तीव्रता के भूकंप का झटका, नहीं हुआ नुकसान

Indonesia Earthquake: भूकंप के बढ़ते मामले दुनियाभर में ही देखने को मिल रहे हैं। इसी बीच आज इंडोनेशिया में भूकंप आया है।

2 min read
Google source verification
Earthquake

भूकंप के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं और इनमें हो रहा इजाफा किसी से भी छिपा नहीं है। रोज़ ही कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देश ऐसे भी हैं जहाँ आए दिन ही भूकंप आते हैं और इन देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) भी शामिल है। आज, मंगलवार, 1 अक्टूबर को इंडोनेशिया में एक बार फिर भूकंप का झटका आया, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.1 रही। इंडोनेशिया में यह भूकंप बाउबॉ (Baubau) से 262 किलोमीटर ईस्टर्न साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार इंडोनेशिया में आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी देश में आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही इंडोनेशिया में आए भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 587.5 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ नुकसान

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी महसूस किया गया। हालांकि भूकंप की गहराई काफी ज़्यादा होने की वजह से झटका ज़्यादा तेज़ नहीं रहा और इससे नुकसान भी नहीं हुआ।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- बस में लगी भीषण आग और बनी आग का गोला, 25 छात्रों की मौत