24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Earthquake: जापान में फिर भूकंप से कांपी धरती, सहम उठे लोग और भागे घरों से बाहर

Japan Earthquake: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। इसी बीच आज जापान में एक बार फिर भूकंप से धरती कांप उठी।
2 min read
Google source verification
Earthquake

भूकंप के मामले में दुनियाभर में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक से ज़्यादा। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप आते हैं और इन देशों में जापान (Japan) भी एक है। आज, शनिवार, 14 सितंबर को जापान में एक बार फिर भूकंप आया। यह भूकंप कोशिमा (Koshima) से 57 किलोमीटर साउथर्न साउथईस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 रही। भारतीय समयानुसार जापान में भूकंप आज जल्द सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही जापान में आए भूकंप की गहराई?

जापान में आज आए भूकंप की गहराई 29 किलोमीटर रही।


सहम उठे लोग और भागे घरों से बाहर

इस भूकंप का झटका प्रभावित क्षेत्र के साथ ही आसपास के इलाकों में भी लोगों ने महसूस किया। इससे लोग सहम उठे और अपने घरों से बाहर भागने पर मजबूर हो गए। हालांकि इस भूकंप से जान-माल का नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों का बढ़ना है चिंता की बात

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता की बात है।

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और पुतिन की 22 अक्टूबर को होगी फिर मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों के साथ अहम विषयों पर होगी चर्चा