14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: मैक्सिको में आया 5.0 तीव्रता का भूकंप, कांप उठी धरती

Mexico Earthquake: दुनियाभर में बढ़ रहे भूकंप के मामले जगजाहिर हैं। इसी बीच आज मैक्सिको में भूकंप आया है।

2 min read
Google source verification
earthquake_logo.jpg

दुनियाभर में भूकंप के बढ़ रहे मामले जगजाहिर हैं और किसी से भी छिपे नहीं हैं। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आते हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा। आज, गुरुवार, 14 नवंबर को आए भूकंपों में मैक्सिको (Mexico) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.0 रही। यह भूकंप मैक्सिको के मॉन्टेसिलोस (Montecillos) से 13 किलोमीटर साउथर्न साउथवेस्ट में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज दोपहर 2 बजकर 46 मिनट पर आया। मैक्सिको की जियोफ़िज़िक्स एजेंसी ने भी इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार मैक्सिको में आज आए इस भूकंप की गहराई 15.1 किलोमीटर रही।

कांप उठी धरती

मैक्सिको में आज आए इस भूकंप से धरती कांप उठी। प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में कई इमारतें और घर भी हिले और लोगों को भूकंप का झटका महसूस हुआ। हालांकि इस भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें- जूस खरीदने के लिए रुकी महिला ने किया कुछ ऐसा कि लग गया जैकपॉट, बनी करोड़ों की मालकिन

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- इस देश में शाकाहारी खाना ढूंढना है लोहे के चने चबाने जितना मुश्किल