7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्रीस में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 4.6 तीव्रता

Earthquake In Greece: भूकंपों के मामले दुनियाभर में ही बढ़ रहे हैं। इसी बीच आज ग्रीस में भूकंप का मामला सामने आया।

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake

भूकंप (Earthquake) के मामले दुनियाभर में ही तेज़ी से बढ़ रहे हैं। हर दिन दुनिया में कहीं न कहीं एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। भूकंप के इन मामलों में कोई कमी देखने को नहीं मिल रही है। आज, बुधवार, 11 दिसंबर को आए भूकंपों में ग्रीस (Greece) में आया भूकंप भी शामिल है, जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.6 रही। ग्रीस में यह भूकंप फ्राई (Fry) से 75 किलोमीटर साउथ में आया। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 10 बजकर 14 मिनट पर आया। ग्रीस में आज आए इस भूकंप की पुष्टि यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी की।

भूकंप की कितनी रही गहराई?

ग्रीस में आज आए इस भूकंप की गहराई 50.4 किलोमीटर रही।


नहीं हुआ बिल्कुल नुकसान

ग्रीस में आज आए भूकंप की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ।

चिंता का विषय है भूकंप के मामलों का बढ़ना

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- इस देश में अब महिलाओं को हिजाब पहनने के लिए नहीं किया जाएगा मजबूर..