3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में आया 5.1 तीव्रता का भूकंप, लोग हुए बेचैन

Earthquake In Indonesia: दुनियाभर में भूकंप के कई मामले हर दिन देखने को मिल रहे हैं। आज इंडोनेशिया में भूकंप का मामला सामने आया है।

less than 1 minute read
Google source verification
himachal Cloudbrust Earthquake

भूकंप (Earthquake) के कई मामले हर दिन दुनियाभर में देखने को मिल रहे हैं। हर दिन कहीं न कही भूकंप आते हैं। कई देश तो ऐसे भी हैं जहाँ अक्सर ही भूकंप आते हैं। इन देशों में इंडोनेशिया (Indonesia) भी है। आज, सोमवार, 16 दिसंबर को इंडोनेशिया में भूकंप का एक और मामला सामने आया। यह भूकंप पडांग (Padang) से 68 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.1 रही। भारतीय समयानुसार यह भूकंप आज सुबह 9 बजकर 20 मिनट पर आया। इंडोनेशिया की जियोफिज़िक्स एजेंसी देश में आज आए इस भूकंप की पुष्टि की।

कितनी रही भूकंप की गहराई?

इंडोनेशिया में आज आए इस भूकंप की गहराई 62.1 किलोमीटर रही।


लोग हुए बेचैन

इंडोनेशिया में आज आए भूकंप से कोई नुकसान नहीं हुआ है। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में लोगों को भूकंप का झटका ज़रूर महसूस हुआ, जिससे लोग बेचैन हो गए।

यह भी पढ़ें- इज़रायल की ‘परमाणु प्लानिंग’ ने उड़ा दी ईरान की नींद

चिंताजनक है भूकंप के मामलों में इजाफा

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में इजाफा चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- 20 साल से छींकों से परेशान था शख्स, डॉक्टर की जांच में निकला कुछ ऐसा कि उड़े होश