
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी धमकी (Photo-IANS)
Donald Trump Iran war statement: ईरान के साथ जारी जंग के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नई धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रूथ पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अमेरिका के पास मध्यम और उससे ऊंचे स्तर के हथियारों का भंडार पहले से ज्यादा और बेहतर स्थिति में है। उन्हें बताया गया है कि इन हथियारों की सप्लाई लगभग असीमित है। उन्होंने कहा कि इन हथियारों के सहारे युद्ध लंबे समय तक और सफलतापूर्वक लड़े जा सकते हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा कि हमारे पास अभी हथियारों की अच्छी सप्लाई है, लेकिन हम उस स्तर पर नहीं पहुंचे हैं जहां हमें होना चाहिए। बहुत सारे उच्च गुणवत्ता वाले हथियार दूसरे देशों में रखे हुए हैं। बाइडेन ने अपना ज़्यादातर समय और अमेरिका का बहुत सारा पैसा यूक्रेन को दे दिया।
ट्रंप ने कहा कि उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति को सैकड़ों अरब डॉलर के हथियार और मदद दी, लेकिन उन हथियारों की भरपाई नहीं की। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने अपने पहले कार्यकाल में सेना को मजबूत किया था और अब भी उसे मजबूत बना रहे हैं। उनके मुताबिक अमेरिका के पास पर्याप्त सैन्य भंडार है और वह बड़ी जीत के लिए तैयार है।
ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा है कि उसने मंगलवार सुबह बहरीन के शेख ईसा इलाके में स्थित एक अमेरिकी एयरबेस पर बड़ा ड्रोन और मिसाइल हमला किया। IRGC के अनुसार, इस हमले में एयरबेस की मुख्य कमांड और मुख्यालय इमारत को नष्ट कर दिया गया और ईंधन टैंकों में आग लगा दी गई। हालांकि, इस दावे पर बहरीन की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो के ईरान पर हमले संबंधी बयान पर प्रतिक्रिया दी है। अराघची ने एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा कि रुबियो ने वही स्वीकार किया है, जो हम पहले से जानते थे: अमेरिका ने इजरायल की ओर से अपनी पसंद की जंग में प्रवेश किया है।
उन्होंने आगे कहा कि अमेरिकी और ईरानी दोनों लोगों का खून बहने की जिम्मेदारी ‘इजरायल फर्स्टर्स’ पर है। अमेरिकी जनता इससे बेहतर की हकदार है और उन्हें अपना देश वापस लेना चाहिए।
Published on:
03 Mar 2026 11:55 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
Iran Israel Conflict Latest Updates
