11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इस पूर्व राष्ट्रपति पर ‘जनता धन’ में किया 246 मिलियन डॉलर का गबन, अब पूरी संपत्ति होगी जप्त

देश के पूर्व राष्ट्रपति अंटोनियो साका को बीते सप्ताह उसके बेटे के शादी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनपर गबन करने और काला धन रखने के आरोप हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Nakul Devarshi

Nov 06, 2016

मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में एक जज ने पूर्व राष्ट्रपति एंटोनियो साका और उनके छह अन्य पूर्व अधिकारियों को जनता के धन में से 246 मिलियन डॉलर गबन करने के आरोप में उनकी संपत्ति जब्त करने के आदेश दिये हैं।

अटार्नी जनरल के कार्यालय के अनुसार जज ने सातों को मुकदमा से पूर्व नजरबंद रखने का निर्णय लिया है।

देश के पूर्व राष्ट्रपति अंटोनियो साका को बीते सप्ताह उसके बेटे के शादी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। उनपर गबन करने और काला धन रखने के आरोप हैं।

साका ने शुक्रवार को अदालत में कहा,'मैं पूरी तरह से बेगुनाह हूं और मुझपर लगे सभी आरोप बेबुनियाद है। हम जल्दी ही सभी आरोपों का खंडन करने वाले हैं।'

गौरतलब है कि साका 2004 से 2009 के दौरान मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर के राष्ट्रपति थे।