23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सरकारी कर्मचारियों पर टूटा Elon Musk का कहर, सोमवार तक नौकरी छोड़ने का दिया अल्टीमेटम 

Elon musk on Federal Workers: एलन मस्क ने मेल भेज कर कहा कि अगर कोई इस ईमेल का जवाब नहीं देता है तो इसे उस कर्मचारी का इस्तीफे माना जाएगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Jyoti Sharma

•

Updated: 23 Feb 2025, 2:15 PM IST

Elon Musk orders federal workers to give work report by monday or resign

Elon Musk

Elon Musk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने के आदेश पर अमेरिका में घमासान मचा हुआ है। इसे लेकर एलन मस्क के एक ऑर्डर ने सरकारी कर्मचारियों को संकट में डाल दिया है। एलन मस्क ने इन सरकारी कर्मचारियों (Job cut of Federal Workers) को एक ईमेल भेज दिया है जिसमें उन्होेंने कहा है कि या तो सोमवार तक अपने किए हुए कार्यों की रिपोर्ट रखें या फिर वे रिजाइन दे दें।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुतबिक ये ईमेल DOGE (सरकारी दक्षता विभाग) के प्रमुख एलन मस्क के X पर पोस्ट करने के कुछ देर बाद ही कर्मियों को मिले हैं। इसमें उन्होंने ये भी कहा कि अगर कोई इस ईमेल का जवाब नहीं देता है तो इसे उस कर्मचारी का इस्तीफे माना जाएगा।

ट्रंप ने भी किया पोस्ट?

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट ट्रूथ सोशल पर कहा कि जिसमें उन्होंने कहा था कि DOGE को 23 लाख वाले संघीय कार्यबल को कम करने के लिए ज्यादा आक्रामक होना चाहिए। इसके बाद अमेरिका के कार्मिक प्रबंधन कार्यालय की तरफ से एलन मस्क ने शनिवार शाम तक (स्थानीय समय) अमेरिका के प्रतिभूति एवं विनिमय आयोग, राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन, रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र समेत लगभग सभी सरकारी एजेंसियों के कर्मचारियों को ईमेल भेजे दिए। 

ईमेल में लिखे 5 प्वाइंट्स का मांगा जवाब 

संघीय कर्मचारियों को जो ईमेल मिला है उसमें कर्मचारियों से पांच प्वाइंट्स के साथ जवाब देने को कहा गया है। इसमें पूछा गया है कि आपने (कर्मियों) ने पिछले सप्ताह अपने काम में क्या हासिल किया, इसकी पूरी कॉपी आपको अपने मैनेजर को सोमवार (24 फरवरी) तक भेजनी होगी। इसमें कर्मियों को सोमवार रात 11:59 बजे तक का समय दिया गया है। हालांकि इसमें ये साफ नहीं है कि अगर संघीय कर्मचारी इस पर रिएक्शन नहीं देते तो मस्क उन्हें नौकरी से निकालने का क्या कानूनी आधार होगा।

ये भी पढ़ें- PM Modi और मेलोनी के बोलने से किसे होती है दिक्कत, इटली की प्रधानमंत्री ने किसे बताया खतरा?