23 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान में भूकंप और सुनामी के खतरे के बाद भारतीय राजदूतावास ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवाइज़री

Indian Embassy in Japan Issues Important Info For Indians: जापान में भूकंप और सुनामी के खतरे के बाद भारतीय राजदूतावास ने जापान में रह रहे नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी कर दी है।

2 min read
Google source verification
indian_embassy_in_japan.jpg

Indian embassy in Japan

जापान (Japan) में आज, सोमवार, 1 जनवरी को 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। कुछ सोर्सेज़ के अनुसार भूकंप की तीव्रता 7.5 रही। यह भूकंप जापान में इशिकावा (Ishikawa) के अनामिज़ु (Anamizu) से 42 किलोमीटर नॉर्थईस्ट में आया और इसकी गहराई 10 किलोमीटर रही। जापान में इस भूकंप के बाद कई आफ्टरशॉक्स भी आए जिससे अनामिज़ु के आसपास के क्षेत्रों में भी खलबली मच गई। भूकंप के बाद जापान में कई जगहों पर सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है और सुनामी के खतरे के बीच कुछ जगहों पर लहरों में तेज़ी देखी जा रही है और तट से लहरें उतनी शुरू भी हो गई हैं। इशिकावा में नोटो प्रायद्वीप के पास समुद्र से करीब 5 मीटर तक ऊंची सुनामी की लहरें आने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच जापान में भारतीय राजदूतावास (Indian Embassy) ने भी अपने नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी कर दी है।


एडवाइज़री के साथ शेयर किए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स

भारतीय राजदूतवास ने जापान में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइज़री जारी करते हुए बताया कि राजदूतवास की तरफ से जापान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। साथ ही कंट्रोल रूम के 5 लोगों के इमरजेंसी कॉन्टैक्ट नंबर्स भी दिए हैं। ये इस प्रकार हैं :->

याकूब टोपनो = +81-80-3930-1715
अजय सेठी = +81-70-1492-0049
डी.एन. बर्नवाल = +81-80-3214-4734
एस. भट्टाचार्य = +81-80-6229-5382
विवेक राठी = +81-80-3214-4722

इसके साथ ही कॉन्टैक्ट के लिए दो ईमेल एड्रेस भी दिए हैं जो इस प्रकार हैं :->

sscons.tokyo@mea.gov.in
offfseco.tokyo@mea.gov.in

भारतीय राजदूतावास की तरफ से इस बात की जानकारी भी दी गई कि वो लगातार संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं। साथ ही उन्होंने सभी भारतीय नागरिकों को लोकल सरकार के निर्देशों का पालन करने के लिए भी कहा है।


यह भी पढ़ें- जापान के बाद साउथ कोरिया में भी सुनामी की चेतावनी जारी