मौसम समाचार है कि फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने एक्स पर लिखा, "अब समय आ गया है कि आप अपने प्लान पर काम करें और अपने स्थानीय अधिकारियों से प्राप्त निकासी आदेशों का पालन करें। आपका घर फिर से बनाया जा सकता है, लेकिन हम तूफान में खोई हुई जान की भरपाई नहीं कर सकते।"फ्लोरिडा आपातकालीन प्रबंधन प्रभाग ने एक्स पर चेतावनी देते हुए कहा कि तूफान के कारण 'तेज हवाएं, घातक तूफानी लहरें, बवंडर और भारी बारिश जैसी कई मौसमी समस्याएं उत्पन्न होने का डर है, इन समस्याओं के कारण पूरे राज्य में बिजली आपूर्ति बाधित होने की आशंका है।"फ्लोरिडा आपातकालीन प्रबंधन विभाग ने कहा, "कल से राज्य के कुछ हिस्सों में उष्णकटिबंधीय तूफानी हवाएं चलेंगी, जिसका मतलब है कि गाड़ी चलाना या बाहर रहना असुरक्षित है।" कई काउंटियों में फ्री शटल सेवा संचालित की जाएगी, जो लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में मदद करेगी।फ्लोरिडा में वॉल्ट डिज्नी वर्ल्ड थीम पार्क ने कहा कि वह बुधवार को बंद रहेगा और गुरुवार को भी बंद रहने की संभावना है।