
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों और ईरानी मूल की अभिनेत्री गोलशिफ्ते फरहानी। हालिया किताब में तीनों को लेकर किए गए दावों के बाद विवाद फिर चर्चा में है।
Emmanuel Macron Controversy: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों एक बार फिर निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले साल वायरल हुए उस वीडियो के बाद, जिसमें ब्रिगिट कथित तौर पर मैक्रों को थप्पड़ मारती दिखाई दी थीं, अब एक नई किताब ने पूरे मामले को लेकर नया विवाद खड़ा कर दिया है। पत्रकार फ्लोरियन टार्डिफ की किताब ‘एन (ऑलमोस्ट) परफेक्ट कपल’ में दावा किया गया है कि इस तनाव की वजह ईरानी मूल की मशहूर एक्ट्रेस गोलशिफ्ते फरहानी थीं।
किताब के मुताबिक, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ईरानी मूल की अभिनेत्री गोलशिफ्ते फरहानी के बीच काफी करीबी बातचीत होती थी। दावा किया गया है कि दोनों के बीच कई महीनों तक ‘प्लेटोनिक रिलेशनशिप’ रहा और इसी दौरान मैक्रों ने अभिनेत्री को कुछ निजी मैसेज भी भेजे थे।
रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिगिट मैक्रों ने राष्ट्रपति के फोन में अभिनेत्री के साथ चैट देख ली थी, जिसके बाद दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इसी घटना को उस वायरल वीडियो से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें वियतनाम दौरे के दौरान विमान से उतरते समय ब्रिगिट, मैक्रों को धक्का देती नजर आई थीं।
मई 2025 में वियतनाम की राजधानी हनोई में शूट हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। उस समय वीडियो को लेकर दुनियाभर में चर्चा हुई थी और कई तरह के कयास लगाए गए थे। हालांकि उस वक्त राष्ट्रपति मैक्रों ने इन खबरों को खारिज करते हुए कहा था कि वह सिर्फ पति-पत्नी के बीच का मजाकिया पल था।
इस घटना पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तंज कसते हुए टिप्पणी की थी, जिसके बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आ गया था।
नई किताब में किए गए दावों के बाद अब ब्रिगिट मैक्रों और अभिनेत्री गोलशिफ्ते फरहानी दोनों की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है। फरहानी ने किसी भी तरह के निजी रिश्ते से इनकार किया है।
वहीं किताब की लेखिका फ्लोरियन टार्डिफ का कहना है कि उन्होंने किताब में शामिल तथ्यों को कई स्रोतों से क्रॉस-चेक किया है और सभी जानकारियां उपलब्ध तथ्यों और बातचीत पर आधारित हैं।
फ्रांस में राष्ट्रपति मैक्रों की निजी जिंदगी को लेकर पहले भी कई बार बहस होती रही है। हालांकि फ्रांसीसी राजनीति में निजी जीवन को आमतौर पर निजी मामला माना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय मीडिया कवरेज के कारण ऐसे मामलों पर सार्वजनिक चर्चा तेज हो जाती है।
फिलहाल यह मामला किताब में किए गए दावों और संबंधित पक्षों के इनकार के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Published on:
15 May 2026 02:51 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
