14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘अब PM कीर स्टार्मर पर भरोसा नहीं रहा’, इतना कहकर स्वास्थ्य मंत्री ने दिया इस्तीफा, ब्रिटेन की राजनीति में हलचल

UK Health Secretary resigns: लेबर पार्टी में बगावत अब तेज हो गई है। वेस स्ट्रीटिंग ने प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर भरोसा खोने का ऐलान करते हुए इस्तीफा दे दिया।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Mukul Kumar

May 14, 2026

Britain health Minister Resign

ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग। (फोटो- X/wesstreeting)

ब्रिटेन की सत्ताधारी 'लेबर पार्टी' में भारी हलचल मच गई है। स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। स्ट्रीटिंग ने अपने इस्तीफे के पत्र में साफ लिखा कि जहां विजन की जरूरत थी, वहां खालीपन है। जहां दिशा चाहिए थी, वहां सिर्फ भटकाव दिख रहा है। उन्होंने यह साफ कहा है कि अब प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर पर भरोसा नहीं रहा।

स्ट्रीटिंग से अपने पत्र के माध्यम से स्टार्मर को कहा कि अब यह साफ है कि आप अगले आम चुनाव में लेबर पार्टी का नेतृत्व नहीं कर पाएंगे। इस बीच, स्ट्रीटिंग ने अपने कार्यकाल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में कुछ उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि वेटिंग लिस्ट में 1।1 लाख की कमी आई है, एम्बुलेंस की रिस्पॉन्स तेज हुई है और 20,000 नए जीपी डॉक्टर भर्ती किए गए हैं।

लोकल चुनाव में हार के बाद बवाल

लोकल चुनावों में लेबर पार्टी की बुरी हार ने ब्रिटेन की सियासी हलचल तेज कर दी है। पार्टी को 1,400 सीटें गंवानी पड़ीं। यह हार स्टार्मर की नीतियों पर सवाल उठा रही है।

कई लोग मानते हैं कि सरकार आम लोगों की समस्याओं को समझ नहीं पा रही। महंगाई, स्वास्थ्य सेवाएं और प्रवासन जैसे मुद्दों पर असंतोष बढ़ रहा है।

पार्टी में बगावत की आग, 90 से ज्यादा सांसद तैयार

स्ट्रीटिंग का इस्तीफा अकेला नहीं है। पार्टी के अंदर 90 से ज्यादा सांसद स्टार्मर के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। कई जूनियर मंत्री भी इस्तीफे की राह पर हैं। स्ट्रीटिंग अब लीडरशिप चैलेंज की तैयारी में दिख रहे हैं।

उन्होंने अभी औपचारिक चुनौती नहीं दी है, लेकिन साफ संकेत दे दिया है कि पार्टी को नई दिशा चाहिए। प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अभी भी पद पर अड़े हुए हैं।

उनके 110 से ज्यादा समर्थक उन्हें पूरा साथ दे रहे हैं। स्टार्मर का कहना है कि वह इस्तीफा नहीं देंगे। लेकिन अंदरूनी कलह अब सार्वजनिक हो चुकी है।

ब्रिटेन की राजनीति में क्या होगा आगे?

अगर स्ट्रीटिंग या कोई और नेता औपचारिक चुनौती देता है तो पार्टी दो हिस्सों में बंट सकती है। रिफॉर्म यूके और कंजर्वेटिव पार्टी इस मौके का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वेस स्ट्रीटिंग ब्रिटेन की राजनीति में उभरते चेहरे माने जाते हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में काम करते हुए खुद को सक्षम साबित किया था। उनका इस्तीफा न सिर्फ स्टार्मर के लिए झटका है, बल्कि पूरे कैबिनेट की स्थिरता पर भी सवाल खड़ा करता है।