
Extreme Heat Wave In America, Red Alert issued Extreme Heat Wave In America, Red Alert issued
Heat Wave In USA: बदलती जलवायु और ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते अब पूरी दुनिया गर्मी से झुलस रही है। हैरानी की बात ये है कि जो देश हमेशा ठंडे रहते थे वहां भी तापमान 45 पार हो रहा है। यहां तक कि अमेरिका (USA) जैसे देश का हाल भी यही है। और तो और इसके आगे अभी और गर्मी की संभावना जताई गई है। इसके लिए अब पूरे अमेरिका में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। मध्य और पूर्वी संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) का ज्यादातर हिस्सा इन दिनों प्रचंड गर्मी का सामना कर रहा है। अमेरिका की राष्ट्रीय मौसम सेवा ने अलर्ट जारी करते हुए कहा कि अगले सप्ताह मध्यपश्चिम से पूर्वोत्तर तक तापमान बढ़ेगा, जहां दोपहर में कई दर्जन रिकॉर्ड तापमान और सुबह में रिकॉर्ड गर्म तापमान गिरने की संभावना है।
मौसम सेवा ने कहा कि ये हीटवेव रविवार को मध्य संयुक्त राज्य अमेरिका (Heat Wave In USA) में शुरू होगी, फिर मंगलवार से पहले मध्यपश्चिम और पूर्वोत्तर में फैल जाएगी और फिर पूरे हफ्ते चलेगी। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उन्होंने जो अलर्ट जारी किया है उसे सभी लोग गंभीरता से लें। वाशिंगटन (Washington) में भी "हीट इमरजेंसी" लागू कर दी गई है। बताया गया है कि अमेरिका के शिकागो से न्यूयॉर्क तक कई दूसरे प्रमुख शहर हीटवेव की चपेट में होंगे। साइप्रेस में तो अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। यानी वहां और भारत की गर्मी में अब कोई अंतर नहीं है।
बता दें कि ये भूमध्यसागरीय द्वीप पर अब तक दर्ज किया गया सबसे गर्म जून का दिन था। इतनी गर्मी को देखते हुए अमेरिका के श्रम निरीक्षण विभाग ने दोपहर के दौरान बाहर का काम करने वालों को मना कर दिया है। यानी इस दौरान बाहर का कोई काम नहीं होगा।
वहीं दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच, दोपहिया वाहनों को भी बंद कर दिया गया है। साथ ही बाइक या स्कूटर जैसे वाहनों से डिलीवरी की सेवा भी बंद कर दी गई है। इसके अलावा छोटे बच्चों के स्कूलों को भी बंद कर दिया गया है।
ये भी पढें- दुनिया भर में इतनी गर्मी क्यों पड़ रही है?
Updated on:
15 Jun 2024 05:15 pm
Published on:
15 Jun 2024 05:11 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
