17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राहत फतेह अली खान की गिरफ्तारी की खबर वायरल, पाकिस्तानी गायक ने किया खुलासा? सच जानने के लिए देखें Video

Rahat Fateh Ali Khan Arrested: पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान को दुबई में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि उनके पूर्व प्रबंधक ने उनके खिलाफ शिकायत की थी।

less than 1 minute read
Google source verification

पाकिस्तान के मशहूर गायक राहत फतेह अली खान को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उन्हें दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी उनके ही पूर्व प्रबंधक सलमान अहमद की शिकायत पर हुई है। राहत फतेह अली खान को यूएई के बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया है। इस मामले को लेकर वीडियो जारी करते हुए कहा है कि यह सब बातें गलत हैं। उन्हें कहीं भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान यूएई में कई संगीत कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे थे। इसके बाद यह बात किसी ने फैला दी कि उनके मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत पर राहत फतेह अली खान को गिरफ्तार कर लिया गया। गौरतलब है कि राहत फतेह अली खान की गिनती पाकिस्तान ही नहीं बल्कि दुनिया के बड़े गायकों में होती है। गजल गायकी में उन्हें अलग मुकाम हासिल है। भारत में भी उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है। बॉलीवुड में उनके नाम कई गाने दर्ज हैं।